
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सड़कों को बेहतर और गड्ढा मुक्त करने का काम किया जा रहा है, सड़कें सुरक्षित हों और पर्यटकों को आने जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी ने 70 सड़कों के 211 किलोमीटर में पैच वर्क किया है,


नए वित्तीय वर्ष में खासकर ग्रामीण सड़कों पर फोकस किया जाना है जिसमें लोक निर्माण विभाग करीब 200 किलोमीटर सुधारीकरण का लक्ष्य लेकर चल रहा है फिलहाल पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है लिहाजा फोकस इस बात पर किया जा रहा है कि सड़कें गड्ढा मुक्त हों, इसलिए सड़कों को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन कैटेगरी निर्धारित की हैं, लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के पास 3 विधानसभा में 576 ग्रामीण सड़कें हैं

जिनकी लंबाई करीब 1000 किलोमीटर के आसपास है। बता दें कि सीएम के आदेश के बाद विभाग तेजी से कार्य कर रहा है हलांकि अभी सुधारीकरण का काम में वक्त लगेगा पर पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को काफी हद तक इससे फायसदा मिलेगा।


