लोहाघाट नगर की नालियों की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने लोनीवी के अभियंताओ का किया घिराव

लोहाघाट नगर की नालियों की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने लोनीवी के अभियंताओ का किया घिराव

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:लोहाघाट नगर में क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने लोनिवि के अभियंताओं का घेराव किया। तथा उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए शीध्र क्षतिग्रस्त नालियां ठीक न होने पर आंदोलन और लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा के नेतृत्व में पालिका सभासदों और नगर के जागरुक लोगों ने लोनिवि कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मौके पर अभियंताओं का घेराव किया। लोगों ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में हथरंगिया से एसडीएम कोर्ट और मीना बाजार चौराहा, मीना बाजार से डाक बंगला रोड बाड़ीगाड़ तक, राय चक्की से शितला माता मंदिर, मंदिर से कालू सिंह चौराहे तक और खेतीखान रोड तक हर जगह नालियां क्षतिग्रस्त हैं।

जिससे सड़क पर गंदा पानी आ रहा है। इसके अलावा ऊर्जा निगम कार्यालय के पास सड़क पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्मा ने कहा कि गंदा पानी सड़क पर आने के कारण पर्यावरण मित्रों को साफ- सफाई में दिक्कतें आ रही हैं तथा लोगों को चलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा लोनिवि के अभियंताओं से कई बार कहने के बावजूद भी उनके द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है लोगों ने लोनिवि के अभियंताओं की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल उठाए लोगों ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो तालाबंदी के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लोनिवि के अभियंता शिवाकर चौरसिया ने कहा कि शीघ्र ईई से वार्ता कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा कुल मिला कर लो नी वी के द्वारा लोगों को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जाते हैं कार्य नहीं किए जाते। जबकि डीएम चंपावत के द्वारा लोनिवि के अधिकारियों को बंद पड़ी नालियों को खोलने व सड़क के किनारे झाड़ियों के कटान करने के आदेश दिए गए थे

डीएम के आदेशों का भी लोनिवि के अधिकारियों पर कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है इस दौरान सभासद राजकिशोर साह, दीपक साह, भुवन बहादुर, दीपक नाथ, सचिन जोशी, सतीश पांडेय, कुलदीप देव, बसंत बल्लभ पंगरिया, भीम पंत, भास्कर गड़कोटी, बसंत जोशी आदि लोग मौजूद रहे।