बागेश्वर.पहाड़ों में खंडहर हुए घरों में अब गुलदार रहने लगे हैं

बागेश्वर.पहाड़ों में खंडहर हुए घरों में अब गुलदार रहने लगे हैं

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -हरीश चन्द्र नगरकोटी

स्थान -बागेश्वर.

पहाड़ों में खंडहर हुए घरों में अब गुलदार रहने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के बागेश्वर के सिरकोट से सामने आ रहा है. यहां एक पुराने खाली घर में गुलदार ने तीन शावकों को जन्म दिया है. सिरकोट गांव में गुलदार के तीन शावक मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. आनन फानन में ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

मौके पर पहुंचने के बाद टीम द्वारा पहले ग्रामीणों को वहां से दूर किया गया और ट्रैप कैमरा लगाकर शावकों को उसी स्थान में छोड़ दिया. गुलदार के शावकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वन विभाग के बैजनाथ रेंज के रेंजर ने बताया कि मादा गुलदार ने अपने दो शावकों को वहां से शिफ्ट कर दिया है. फिलहाल एक शावक अब भी उसी स्थान पर है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उस शावक को भी उसकी मां वहां से शिफ्ट कर देगी.

फिलहाल सिरकोट में गुलदार के तीन शावक मिलने से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गांव के बच्चे तीनों शावकों का वीडियो बनाते हुए उन्हें सहला रहे हैं.