गीदड़ ने दो ग्रामीणों पर हमला कर बुरी तरह से काटकर घायल किया

गीदड़ ने दो ग्रामीणों पर हमला कर बुरी तरह से काटकर घायल किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान – लालकुआ

निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता में गीदड़ के आतंक के चलते लोग दहशत में हैं गीदड़ ने दो लोगों को काट कर घायल कर दिया है जिनको अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया । ग्रामीणों का कहना है कि गीदड़ जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा जहां एक को गौशाला में और दूसरे पर खेत मे काम करने के दौरान हमला बोल दिया जहां एक महिला और एक पुरुष को गंभीर रूप से काट कर घायल कर दिया है ।

जिसके बाद परिजनों के द्वारा आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने देर रात गीदड़ के हमले की सूचना वन विभाग को दी जहां मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गीदड़ की तलाश में जुटी रही ।तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गौला रेंज क्षेत्र के बिन्दुखत्ता रावत नगर में गीदड़ के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी लोगों से जानकारी जुटाई गई जिसके बाद वन विभाग की टीम गीदड़ की तलाश में जुटी है

साथ ही वन क्षेत्राधिकारी को नियमित रूप से गश्त करने के निर्देश दिये गये है वही गंभीर घायलों को नियमानुसार वन अधिनियम के तहत मुआवजा दिये जाने की भी कार्यवाही की जा रही है साथ ही लोगो से सतर्कता बरतने व जंगलों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है।