
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

कोरोना वायरल ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं लगातार उत्तराखंड में बढ़ते मामलों को लेकर अब प्रशासन भी सतर्क हो गया है इसी क्रम में व्यवस्थाओ को जांचने एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल करते हुए कोरोना महामारी से निपटने के लिये रिहर्सल किया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआँ में कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कर चिकित्सकीय उपचार किया


मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त रूप में उपलब्ध रहे इसके साथ ही एहतियातन मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की स्थिति के बिगड़ने से पहले ही सारी तैयारियां कर ली गई हैं जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके ।वही ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि कोविड की आशंका को लेकर लालकुआँ, बिन्दुखत्ता, मोटाहल्दू सहित ब्लॉक के अंतर्गत 11 अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया

गया जिसमें कन्सल्टेंटर सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाईयों की व्यवस्थाओ की जांच की गई स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं जिसमे बाहरी प्रदेशो से आने वाले लोगो के वैक्सीन लगाई जा रही है


