

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अश्वनी दीक्षित

स्थान -शक्तिफार्म

उत्तराखंड के शक्तिफार्म क्षेत्र में वर्ष में एक बार चैत के महीने में मनाई जाती है यह देल पूजा जिसमें 16 लोगों की टीम रहती है यह लोग घर घर जाकर पूजा पाठ करते हैं । पूरे महीने नंगे पांव चलते हैं रात को एक टाइम भोजन करते हैं यह बंगाली समुदाय की आस्था से जुड़ा हुआ देल पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है ।


जिसमें शंकर पार्वती व अन्य देवों का रूप रखकर जब यह टीम घर घर जाती है तो वहां पर इनका देवों के रूप में स्वागत किया जाता है साथ ही यह लोग ढोलक , हारमोनियम बजाते हुए नाच गाना भी करते हैं।वही जब कमेटी के सदस्य से बात की तो उनका कहना है यह परंपरा बांग्लादेश से आई है

और यहां पर 70 वर्षों से चल रही है यह हमारे बंगाली समुदाय की आस्था से जुड़ा हुआ है और हम इसको देल पूजा के रूप में मनाते है जो चैत के पूरे महीने चलता है और क्षेत्रवासी हमारा देवों के रूप में स्वागत करते हैं।



