

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संदीप चौधरी

स्थान -रूडकी

रूड़की में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह धामी ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन कार्यक्रम में पहुंचें जहाँ पर उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओ व किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसान को आत्मनिर्भर बनना होगा। सरकार ने किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानो के लिए काम किया है। भविष्य में 50 हजार पोली हाऊस बनाने का निश्चय भी लिया गया है।


वही उन्होंने लैंड जेहाद पर बोलते हुए कहा कि जो भी अतिक्रमण व अवैध कब्जे मजारों के नाम पर व अन्य नाम पर किए गए हैं वे सभी हटा ले वरना प्रशासन के द्वारा सभी कब्जे हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है। और किसानों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं चला रही है और किसानों की आय दुगुनी करने का काम किया जा रहा है

और किसानो के प्रतिनिधि किसानों और सरकार के बीच में सेतु बनने का काम किया जाएगा। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों के सामने जो भी चुनोतियाँ है उसे सरकार दूर करने का काम करेगी।



