हल्द्वानी के प्रतिष्ठित बैंकट हॉल में 22 वर्षीया युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित बैंकट हॉल में 22 वर्षीया युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी यहां मुख्य शहर में युवती का शव मुखानी थाना क्षेत्र के मुकुल बिहार के एक बैंकट हॉल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद हुआ है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस वह एसओजी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है, फिलहाल बैंकट हॉल में अज्ञात लड़की की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है

वहीं एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि बैंकट हॉल मे युवती की लाश पड़ी हुई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवती का शव वेंकट हॉल में लगाए गए लोहे के एंगल में लटकी हुई थी. शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है फिर भी आसपास के लोगों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं

मृतक युवती की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. युवती की लाश मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा