हल्द्वानी- नगर निगम में आया जटायु, जो पल भर में कूड़े के ढेर को कर देगा साफ, मेयर ने दिखाई हरी झंडी

हल्द्वानी- नगर निगम में आया जटायु, जो पल भर में कूड़े के ढेर को कर देगा साफ, मेयर ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani news हल्द्वानी के नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉटों में कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए अब नगर निगम जटायु का इस्तेमाल करने जा रहा है। यह जटायु रामायण वाले जटायु से कुछ अलग है, इस जटायु के माध्यम से चंद मिनटों में बड़ी मात्रा में कूड़े के ढेर को साफ किया जा सकता है। जिसका शुभारंभ आज हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया

, इस दौरान नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जटायु मशीन के जरिए नगर निगम क्षेत्र में खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर को कम समय में उठाया जा सकता है, जिसकी आज से शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यह जटायु मशीन 16 घंटे काम करेगी, जिसमें वह 14 टन कूड़े के ढेर को आसानी से उठा सकती है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि इसको पुणे की एक कंपनी ने बनाया है, जिसे सरकारी पोर्टल जैम के माध्यम से नगर निगम ने खरीदा है। फिलहाल नगर निगम द्वारा एक ही जटायु मशीन खरीदी गई है

और उसका इस्तेमाल खाली पड़े प्लॉटों से कूड़ा उठाने के लिए किया जा रहा है। अगर इसका प्रयोग सफल हुआ तो नगर निगम इन जटायु मशीन की अधिक संख्या में कर देगा, ताकि पूरे शहर से कूड़े के ढेर को खत्म किया जा सके