हल्द्वानी यहाँ व्यापारी की पत्नी के खाते उड़ाए सवा सात लाख

हल्द्वानी यहाँ व्यापारी की पत्नी के खाते उड़ाए सवा सात लाख

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

आम लोगों का पैसा बैंक में भी सुरक्षित नहीं रह गया है. साइबर ठग उनके पैसे उड़ा ले रहे हैं और बैंक मुंह भी कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैँ.ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के रामपुर रोड़ निवासी एक व्यापारी की पत्नी के खाते से 7.14 लाख उड़ा साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ ठगी कर लोगों की जमा पूंजी ठग रहे हैं।ऑनलाइन शॉपिंग समेत कई अन्य तरीके से साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है,

सबसे ज्यादा साइबर ठगी के मामले अब सामने आ रहे हैं, साइबर ठगी पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी लोग ठगी के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी रोजाना गवां रहे हैं।ताजा मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक व्यापारी की पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने ₹714000 उड़ा लिए हैं। रामपुर रोड निवासी व्यापारी ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उसकी पत्नी का खाता है, खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 4 बार में अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से ₹714000 निकाल लिए हैंबाद मामला दर्ज हो गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि दर्ज मामले को साइबर सेल को सौंपी जा रहा है, आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना कर लगातार उनकी जमा पूंजी बैंक खातों से उड़ा रहे हैं, पुलिस द्वारा लगातार अपील की जाती रही है.