लोकतंत्र खतरे में,आजादी से वंचित करना नही होगा बर्दाश-

लोकतंत्र खतरे में,आजादी से वंचित करना नही होगा बर्दाश-

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -नदीम परवेज

स्थान -पिथौरागढ़

भारतीय युवा कांग्रेस के  आव्हान पर आज डीडीहाट युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बड़े भाई विक्रम दानू जी की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पोस्टकार्ड कैंपेन लॉन्चिंग कार्यक्रम किया गया जिसमें भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को सम्बोधित पोस्टकार्ड का प्रारूप जारी कर तीन प्रश्न पूछे गए।

1.अदानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया ?

2.आपके आधिकारिक दौरों के बाद अदानी को कितने ठेके मिले?

3. कृपया हमें भी वो सूत्र बताएं जिसकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 690 स्थान से 8 वर्षों में दूसरा सबसे धनी व्यक्ति बना?भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान के तेहत पूरे प्रदेश से ब्लॉक ,विधानसभा एवं जिला वार युवा पोस्टकार्ड पर अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं हस्ताक्षर कर पोस्टकार्ड को प्रधानमंत्री को प्रेषित करेंगे  आज लोकतंत्र खतरे में है अभिव्यक्ति को कुछ भी कहने की यह पूछने की आजादी से वंचित कर दिया गया है जैसा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को जहां एक तरफ कोर्ट ने मानहानि के मुकदमे में सजा सुनाई वहीं दूसरी ओर हड़बड़ाहट एवं बदले की भावना से संसद की सदस्यता खत्म करदी गई । आज बेरोजगारी चरम पर है और साथ ही महंगाई आसमान छूती दिख रही है जिस आशा के साथ लोगों द्वारा केंद्र शासित सरकार को अपना अमूल्य वोट दिया गया था और उनको यह कहकर ठगा गया था कि उन्हें नौकरियां मिलेंगी जरूरी चीजों के मूल्य कम होंगे वह सभी आज उन घोषणाओं एवं प्रधानमंत्री जी की उन बातों को पर अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। जल्दी ही डीडीहाट जिले से 5000  पोस्टकार्ड भेज कर  प्रधानमंत्री जी से सवालों के जवाब पूछे जाएंगे । युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने को तैयार है

लोकतंत्र बचाने के लिए जो भी मुमकिन कार्य करना पड़ेगा उसको निश्चित ही किया जाएगा गया। इस अवसर ,जिलामीडिया प्रभारी लवराज कुमार , छात्रसंघ संयुक्त सचिव चंदन धर्मशक्तू , छात्रसंघ कोषाध्यक्ष समीर बृजवाल , त्रिलोक पवाँर ,  हिमांशु मप्वाल  सूरज, आदि लोग मौजूद थे ।