
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मोहन गिरी

स्थान -थराली

थराली विधानसभा में नई सड़के और मोटरपुलो की स्वीकृति पर विधायक ने जताया सरकार का आभार
थराली को उपजिलाअस्पताल और इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करवाना रहेगी प्राथमिकता-विधायक भूपालराम टम्टाधामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है इस कार्यकाल को जहां सरकार एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत चिकित्सा सेवा शिविर लगवाकर अपनी उपलब्धियों को गिनवा रही है वहीं एक साल नई मिसाल के तहत विधायक भी अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्रों में किये गए विकास कार्यो को गिनाने में लगे हैंथराली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भूपालराम टम्टा ने भी अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किये गये


विकास कार्यो और अपनी एक वर्ष की उपलब्धि को गिनाने हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके एक वर्ष के इस कार्यकाल में थराली विधानसभा की कई बहुप्रतीक्षित सड़को के निर्माण को स्वीकृति मिली है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि थराली विधानसभा में कुल 13 पुलों पर वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है जिनमे से 10 मोटरपुल और 3 झूला पुलों पर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर इनका निर्माण शुरू होने वाला हैविधायक भूपालराम टम्टा ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि वे थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिलाचिकित्सालय बना सकें और गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं के लिए लंबी दूरी न नापनी पड़े इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और उत्तराखंड सरकार से विशेष आग्रह किया है उन्होंने कहा कि यदि वे अपने इस प्रयास में सफल हो जाते हैं तो थराली में उपजिलाअस्पताल बनना थराली की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगी

और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए थराली विधानसभा के बाशिंदों को पलायन नहीं करना होगा उपजिलाअस्पताल बनने से यहां विशेषज्ञों के आने की राह भी आसान हो जाएगीभाजपा विधायक भूपालराम टम्टा ने नए मोटरपुलो और नई सड़को की स्वीकृति पर सरकार का आभार जताया है तो वहीं अपने नए प्रयासों पर सरकार की मुहर लगने की उम्मीद भी जगाई है


