
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संजय कुंवर

स्थान – उर्गम/जोशीमठ

चिपको आंदोलन की वर्षगांठ के साथ साथ कल्प घाटी की महिला सशक्तिकण को समर्पित “फ़्यूली कौथिग”समारोह को उर्गम घाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम में सेवा इन्टरनेशनल द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मातृ शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश परमार ब्लाक प्रमुख जोशीमठ विशिष्ट अतिथि एस०आई० सुधा रावत चौकी प्रभारी उर्गम अति विशिष्ट अतिथि बह्रम कुमारी अमृतपीर कौर देवेन्द्र रावत प्रधान देवग्राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभकामनाएं किया।


वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति महिला विकास समिति देवग्राम ने मांगलिक गीतों के अपनी प्रस्तुति से अतिथियों का स्वागत किया लोकगीत लोकनृत्य बगडवाल नृत्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पौराणिक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति महिलाओं द्वारा दी गयी। सरस्वती विद्या मंदिर ने अपने लोकनृत्य से कार्यक्रम में समा बांधे रखा। देवग्राम उर्गम ल्यांरी की किशोरियों ने शानदार नृत्य से मेले में चार चांद लगाते। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज उर्गम एवं महिला मंगल दल देवग्राम ने स्कूल से कल्पेश्वर महादेव मंदिर तक स्वच्छता अभियान के साथ रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक मुक्त गांव करने का संदेश दिया।

वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए बौणी देवी सलना स्वाति रावत आशा कार्यकर्ती टंगणी मल्ली हेमा पंवार जोशीमठ पार्वती देवी कंडवाल भैटा मिंकल देवी प्रधान उर्गम को सम्मानित किया गया।


