प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के 99वें एपिसोड के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना और देखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि नरेंद्र मोदी देश के विकास को लेकर एक प्रेरणा स्रोत हैं। बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा मृत्यु के बाद आर्गन डोनेशन से अन्य जरूरतमंद लोगों को जीवन मिलने की संभावना पर चर्चा की गई।

बताया कि हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखने से नई चीज सीखने और समझने को मिलती है। ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूर्व के एपिसोड में जहां शिक्षा को लेकर प्रेरणादायक चर्चा की गई थी तो वहीं बीरोंखाल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्र में खाल-चाल बना जल संरक्षण की दिशा में काम करने को लेकर सम्मानित किया

गया था। इस दौरान एकेश्वर मंडल के नौगांवखाल बूथ पर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी समेत यशवंत सिंह नेगी, डॉ मनमोहन घिल्डियाल, देव प्रकाश पांथरी आदि ने भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को देखा।