
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी की प्रतिमा तक भी जाने तक नहीं दिया गया जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।


उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है तथा राहुल गांधी की गलत तरीके से सांसद सदस्यता को समाप्त कराया गया है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा सरकार का इसी तरह से तानाशाही रवैया रहा तो वह जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। वही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा हिरासत में भी लिया गया जिसके बाद तीखी नोकझोंक भी हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

वहीं इस मामले में सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था जिसके चलते पुलिस के द्वारा उन्हें वहां से हटाया गया है।


