
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों अनुसार नगर निगम द्वारा लगातार कई अवैध अतिक्रमण को ढहाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।
एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जैसे ही प्रातः करीब 11.00 बजे रोड़ीबेलवाला पहुंची, तो पूरे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया।


उन्होंने एक सिरे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुये रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया तथा इस दौरान कई किलो प्लास्टिक की थैलियां आदि जब्त करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की गयी। उन्होंने अवैध अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध अतिक्रमण आदि में लिप्त पाये जायेगे,

उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगर निगम की टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स संजय, विकास, सुनील, अर्जुन, कान्त आदि मौजूद रहे।


