
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -, संजय कुंवर,

स्थान -बदरीनाथ,

डीएम चमोली ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,
रिपोर्ट, संजय कुंवर, बदरीनाथ, एंकर,,जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर लोनिवि विश्राम गृह बदरीनाथ में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आगामी यात्रा व्यवस्था तथा मास्टर प्लान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


उसके बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, साकेत चौराहा, रिवर फ्रंट, बद्रीश,व शेष नेत्र झील, लूप रोड, अराइवल प्लाजा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को मेन पावर बढ़ाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मलबा हटाने के लिए अलग रूट बनाने के निर्देश दिए। ईओ बद्रीनाथ को चौराहों पर साईनेज लगाने तथा क्लॉक रूम से मंदिर तक के पैदल मार्ग में टाईल लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों की दुकाने हटाई गयी हैं उन्हें प्राथमिकता के हिसाब से दुकाने आवंटित की जाएंगी।लोनिवि के अधीक्षण अभियन्ता ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, लोनिवि के अधीक्षण अभियन्ता राजेश शर्मा, एई विपुल सैनी, आरडब्ल्यूडी एई अलादिया, तहसील दार रवि साह, इओ सुनील पुरोहित मौजूद रहे।


