
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -उधम सिंह नगर

जहाँ देश भर में पंजाब पुलिस से फरार चल रहें ख़ालिस्तानी समर्थक को खोजने की मुहीम चल रही है तो अब उत्तराखंड में भी इसका शक जताया जा रहा है जिसको लेकर उधम सिंह नगर हाई अलर्ट पर है। जिले भर में पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह सहित पांच आरोपियों के पोस्टर को सार्वजनिक स्थानों पर लगवा दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने किसी भी व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की लोगों से अपील की है


आपको बता दें बता दें कि पंजाब पुलिस पर हमला कर अपने साथियों को छुड़वाने के एवं ख़ालिस्तानी समर्थक का आरोपी अमृतपाल सिंह, पपल प्रीत हरप्रीत, विक्रमजीत तथा हरजीत पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं जिसको लेकर पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है वहीं पंजाब से फरार आरोपियों को लेकर उधम सिंह नगर पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। इसी के चलते जिले की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर पांचों आरोपियों के पोस्टर लगाने का काम किया है साथ ही पुलिस ने पोस्टर के माध्यम से लोगों से किसी भी आरोपी के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने पोस्टर के माध्यम से यह भी कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी आरोपी को चरण देगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।इस दौरान उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि जिले भर में पंजाब से फरार चल रहे ख़ालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर को इसलिए हाई अलर्ट पर है क्यों कि जनपद में पंजाब से कनेक्शन है जिसको लेकर जनपद की पुलिस हाई अलर्ट पर है जिसको लेकर जिले भर में पंजाब से फरार आरोपी अमृत पाल के साथ पांचों आरोपियों के पोस्टर को सार्वजनिक स्थानों पर लगवाया गया है।


