पूर्णागिरि में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रशासन सख्त

पूर्णागिरि में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रशासन सख्त

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

चंपावत जनपद के सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में कल हुए भीषण हादसे में हुई पांच मौतों के सदमे से अभी क्षेत्रवासी उबर भी नहीं पाए हैं कि आज सुबह ही पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से एक मोटरसाइकिल एवं एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया, पूर्णागिरि मेला मार्ग में बाबलीगाड़ के पास एक मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए हैं

बताया जा रहा है कि पूर्णागिरि से टनकपुर को आ रही मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई इसी दौरान पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर वापस लौट रहा बाइक सवार दंपति उसकी चपेट में आकर सड़क से नीचे जा गिरा घटना में जहां बाइक चालक सत्यपाल व उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गए वही दुर्घटनाग्रस्त हुए मैक्स वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला कांता देवी निवासी आगरा को मामूली चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, मैक्स वाहन में सवार अन्य सभी सवारियों सकुशल हैं वही पूर्णागिरि मेला मार्ग में आए दिन हो रही की घटनाओं पर अब प्रशासन सख्त हो गया है

टनकपुर के उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए स्थानीय आरटीओ एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।