
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी में प्राचीन सिद्ध पीठ मां राजराजेश्वरी कुटेटी देवी का मन्दिर स्थित है जहां बारों महीने भक्तों की भीड़ लगी रहती है इस देवी के बारे में कहा जाता है कि प्राचीन काल में जब कोटा राजस्थान के राजा गंगोत्री धाम की यात्रा पर आते थे तो गंगा स्नान के समय उनकी मुद्रा का बैग उत्तरकाशी के आसपास खो गया था


जिसके कारण उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा गया था राजा ने अपनी कुल देवी को याद किया और देवी से विनती की कि अगर मुद्रा का बैग मिल जाएगा तो वह अपनी पुत्री का विवाह यही कर देंगे भगवान काशीविश्वनाथ के मन्दिर में उनका मुद्रा का थैला उन्हें मिल गया और देवी को दिए बचन के अनुसार उन्होंने यहां अपनी बेटी का विवाह कर दिया जब राजा की बेटी और दामाद राजस्थान गये तो देवी ने उनको दर्शन देकर उत्तरकाशी में रहने की इच्छा जताई और कहा कि वह धरती के अन्दर से शिला के रूप में प्रकट होगी फिर उत्तरकाशी पहुंचने पर राजा के लड़के ने हर चलाया तो वहां चार पत्थर की शिलाएं प्रकट हुई

जिनमें आज भी हर एवं कुदाल के निशान साफ दिखते हैं उत्तरकाशी मुख्यालय के नजदीक कुटेटी नामक स्थान पर देवी के मन्दिर की स्थापना की गयी ओर तभी से यह देवी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है


