संस्कृति को बचाने के मुहिम

संस्कृति को बचाने के मुहिम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -नीरज सिंह

स्थान -धारचूला

धारचूला में पारम्परिक मूल्यों को संरक्षित करते हुए आधुनिकता को अपनाने व पश्च्यात संस्कृति के प्रभाव को रोकने के लिए गठित समिति पं ज्यूंखु सांस्कृतिक समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष महीराज गर्ब्याल ने सभी का स्वागत किया व समिति के द्वारा बनाये गए नियमों के शादी विवाह में पूर्ण रुप से पालन होने पर सभी को बधाई दी

। संचालन करते हुए महासचिव त्रिलोक गर्ब्याल ने कहा कि समिति द्वारा सामाजिक सुधार के लिए माह नवम्बर में पारित सभी नियम पूर्ण रूप से लागू रही व वर वधु पक्षों ने अक्षरसः पालन किया। बताया कि विवाह में वर पक्ष के हल्दी रस्म पूरी तरह से बंद रही। दुल्हन के घर मेहंदी में सीमित लोग रहे व नियमानुसार महिलाओं ने ही प्रतिभाग किया। वर वधु दोनों पक्षों में अंग्रेजी शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित रही जिस कारण विवाह पारम्परिक जनजतीय रूप में सम्पन्न हुवा। बताया कि आगामी अप्रैल माह के महा अधिवेशन में अन्य नियमों में सुधार व संशोधन किया जा सकता है।

बैठक में मित्र राष्ट्र नेपाल के पूर्व विधायक ग्येल्बु बोरा ने कहा कि समिति के सदस्य गाँव अपने संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है व समय अनुसार पारम्परिक मूल्यों को सजोते हुए आधुनिकता को बनाये रखे हुए है।