
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -कुलदीप राणा

स्थान -रूद्रप्रयाग

विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलने हैं उससे पूर्व यात्रा की तैयारियों में मौसम की दुश्वारियां रूद्रप्रयाग प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। देखिए एक रिपोर्ट- मध्य हिमालय की गोद में बसे ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने यात्रा तैयारियों के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर दिया है। हाड़ कपा देने वाली ठंड से कर्मचारियों और मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ के कपाट खुलने में अब करीब एक माह का समय शेष है


ऐसे में केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग में रहने-खाने शौचालय, बिजली-पानी सहित आधारभूत सुविधाएं जुटाना प्रशासन और सरकार की प्राथमिकता है। किन्तु लगातार खराब मौसम ने सरकारी तैयारियों में भारी मुश्किलें पैदा कर दी है। रूद्रप्रयाग प्रशासन लगातार दावे कर रहा है कि मार्च आखरी तक केदारनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी कर दी जाएगी लेकिन रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक जिस तरह से अव्यवस्थाओं का आलम है उससे कतई यह नहीं लगता है कि प्रशासन समय रहते हुए यात्रा की तैयारियां पूरी कर लेगा। रूद्रप्रयाग में बेलनी पुल पर बडे़ वाहनों के लिए बंद होना, कुण्ड से काकडागाड से गुप्तकाशी तक तंगहाल राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ धाम से लेकर पैदल मार्ग पर अभी व्यवस्थायें ना जुटना प्रशासन की तैयारियों की पहले ही पोल खोल रही है।

जबकि सरकार द्वारा सीमित संख्या में यात्रा करने को लेकर भी लोगों में रोष व्याप़्त है। रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन यात्रा को लेकर करते और बैठक भले ही 5 माह से कर रहा हो लेकिन धरातल पर प्रशासन के दावे हवा हवाई लग रहे। देखना होगा केदारनाथ यात्रा आरम्भ होने तक प्रशासन अपने दावों में कितना सफल होता है।


