शर्मनाक -युवती टॉयलेट में शिशु (बच्ची ) को जन्म देकर हुई फरार

शर्मनाक -युवती टॉयलेट में शिशु (बच्ची ) को जन्म देकर हुई फरार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

ममता एक बार फिर सामाजिक भय के चलते फिर से हार गई यहां राजधानी में के विकास नगर उप जिला युवती ने अपने कोख से जन्मे शिशु बच्ची को टॉयलेट में छोड़ दिया जिसके बाद वह फरार हो गई.. राजधानी के विकास नगर से में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। जहां विकासनगर में जिला उप अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म देकर महिला फरार हो गई। सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है

कि लोक लाज डर से महिला बच्चे को छोड़कर गई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है खबर बुधवार की सुबह की है। जहां एक 23 साल की महिला प्रसव के लिए जिला उप अस्पताल पहुंची। उसके साथ एक युवक भी था। बताया जा रहा है कि युवक पर्चा बनवाने लगा, जिसमें उसने महिला का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाया। इस बीच महिला टाॅयलेट गई। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों बच्ची को टाॅयलेट में छोड़कर फरार हो गये।पूरे मामले का पता तब चला जब सफाई कर्मचारी ममता ने टाॅयलेट में बच्ची को देखा। वह बच्ची को उठाकर प्रसव रूम में ले आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. मंजू राणा ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ड्रिप चढ़ाई। बच्ची के मिलने की खबर पर सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए

।बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है