
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

चंपावत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में नवरात्र के दूसरे दिन हुआ दुखद हादसा, मेला क्षेत्र में स्थापित बस स्टेशन पर ही मेले में सवारी ढोने वाली यात्री बस के ब्रेक का प्रेशर फेल होने के कारण बस ने अनियंत्रित हो तीर्थयात्रियों को कुचला घटना में 4 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई


वही 5 से 6 मेला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायल यात्रियों को उपचार हेतु टनकपुर उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां से 2 से 3 यात्रियों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है घटना में दो बच्चों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है घटना आज सुबह की बताई जा रही है

जब सवारी ढोने वाली बस अपने नंबर के लिए स्टेशन पर आ रही थी तो उसके ब्रेक का प्रेशर लीक होने के कारण ब्रेक ने काम नहीं किया और बस ने कई तीर्थ यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।


