ब्रेन हेमरेज से पीड़ित गरीब युवक के इलाज हेतु मदद की लगाई गुहार

ब्रेन हेमरेज से पीड़ित गरीब युवक के इलाज हेतु मदद की लगाई गुहार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है। खटीमा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा स्थित ऊंची बगुलिया निवासी एक युवक संदीप कुमार पुत्र घूरालाल जो महज 19 वर्ष का है, जो कि एक गंभीर बीमारी ब्रेन हेमरेज से पीड़ित है। लगभग एक तीन पहले ही अचानक तबीयत खराब हुई थी जिसके इलाज के दौरान जांच के बाद ब्रेन हेमरेज बीमारी का पता चला जिसको लेकर मां-बाप काफी चिंतित और परेशान हैं।

एम्स ऋषिकेश सहित तमाम छोटे-बड़े अस्पतालों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन ऑपरेशन में मोटी रकम की मांग से थके हारे मां बाप अपने बीमार बच्चे का इलाज करा पाने में अस्मर्थ है। पैसे के अभाव में बच्चे की देखभाल घर पर हों रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मदद की गुहार लगाई गई थी लेकिन पर्याप्त और अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। बीमार संदीप दो भाई एक बहन है, जिसमें संदीप सबसे बड़ा है, मां-बाप मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार चलाते हैं। अतः आप सब से विनम्र अपील है कि गरीब, निर्धन व असहाय परिवार के गरीब बच्चे की जान बचाने में मदद करें क्योंकि सबसे बड़ा धर्म और फर्ज किसी की मदद कर उसकी जान बचाना है यही असली मानव धर्म है

वहीं बीमार संदीप की मां किशनावती देवी ने अपनी गरीबी और लाचारी का दुखड़ा बंया करते हुए 7060700426, 8958194592 पर गुगल पे तथा फोन पे के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी आम जनता से मदद की अपील की है।