
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -यूएसनगर

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया। बीईओ ने कहा लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


परिषदीय परीक्षा 2023 के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी यूएसनगर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर में तैनात हिंदी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार की ड्यूटी कस्टोडियन के रूप में जीआईसी जोशी मझरा में लगाई थी। आरोप है कि हिंदी प्रवक्ता ने आदेशों का उल्लघंन कर कस्टोडियन के रूप में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बीईओ आरएस नेगी ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए

हिंदी प्रवक्ता के निलंबन को सीईओ से अनुमोदन मांगा। सीईओ का अनुमोदन मिलने के बाद बीईओ ने हिंदी प्रवक्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


