
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मुन्ना अंसारी,

स्थान -लालकुआ

नानकमत्ता घूमने जा रहे युवक का पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर बंधक बनाया, पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ाया वही चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया, इस दौरान एक युवक भागने में सफल हो गया ।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि हल्द्वानी निवासी प्रियांशु सती अपनी बहन ईशु सती, आदित्य जोशी और ऋषभ सिंह के साथ घूमने के लिए नानकमत्ता जा रहे थे,


जिन्हें लालकुआँ में दो मोटरसाइकिलो से पीछा कर रहे युवकों ने घेर कर ऋषभ का कैमरा छीन लिया वही जब प्रियांशु सती हल्द्वानी की ओर मोटरसाइकिल से भागने लगा तो युवकों ने पीछा कर उसे गुमटी के पास दबोच कर टांडा के जंगल में ले गए, जहां उसके हाथ पांव बांधकर 7 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की, वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ा लिया और एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया है, इनके द्वारा लूटा हुआ कैमरा भी बरामद कर लिया गया है

। पीड़ित की बहन ईशु सती द्वारा दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है जबकि आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 5 हजार ईनाम दिये जाने की घोषणा की है ।


