नेपाल सीमा से लगे पासम में सीएससी सेंटर में लगी भीषण आग ₹2लाख 70हजार की नगदी सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख

नेपाल सीमा से लगे पासम में सीएससी सेंटर में लगी भीषण आग ₹2लाख 70हजार की नगदी सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:शनिवार देर रात लगभग 2:00 बजे लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पासम में केदार राम के सीएससी सेंटर व परचून की दुकान में भीषण आग लग गई आग लगने से दुकान में रखी हुई ₹2लाख 70हजार की नगदी सहित दुकान में रखे ₹4लाख का परचून व कपड़े जलकर राख हो गए आग लगने का पता चलने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था

आग लगने की घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है लेकिन क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक के सीएम ड्यूटी टनकपुर जाने के कारण अभी घटनास्थल का मौका मुआयना नहीं हो पाया है रविवार को दुकान स्वामी ने बताया उन्होंने दुकान में किसी काम के लिए निकाली गई ₹2लाख70लाख की नकदी रखी थी इसके अलावा सीएससी सेंटर के कंप्यूटर का सेट, परचून व कपड़े का सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका है उन्होंने कहा उन्हें लगभग ₹7लाख का नुकसान हो गया है तथा भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है केदार राम ने बताया दुकान के ऊपरी मंजिल में उनके परिवार के अलावा एक परिवार और भी रहता था आग लगने का पता चलने पर किसी तरह उन्होंने परिवार सहित अपनी जान बचाई

तथा ग्रामीणों को सूचना दी उन्होंने प्रशासन से मोका मुआयना कर उन्हें मुआवजा देने की मांग करी है आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद पता चल पाएगा कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया