
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

लेखपाल और जेई-एई पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को एसआइटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया था कि सुधीर ने अपने भाई संजय धारीवाल को छिपने में मदद की थी। जबकि करनाल हरियाणा स्थित अपने घर पर कुछ अभ्यर्थियों को एई परीक्षा का प्रश्न पत्र भी रटाया था।


एसआइटी की टीम की पूछताछ के लिए रोशनाबाद बुलाए जाने के बाद सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सुधीर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है संजय धारीवाल चल रहा फरारउत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लेखपाल और जेई-एई पेपर लीक प्रकरण में मोहम्मदपुर जट मंगलौर निवासी संजय धारीवाल और लक्सर निवासी डेविड अभी भी फरार चल रहे हैं।


दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बता दें संजय धारीवाल को हाल ही में प्रधान पद से हटाया गया है।


