
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जान*ने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लि~ए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मनीष

स्थान -पिथौरागढ़

शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट, गैस एजेंसी एवं इंश्योरेंस इन्वेस्टमेंट के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले मे 18 अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ मे धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 गैंगस्टर अधिनियम के अंर्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया था।


अभियोग मे नामजद अभियुक्तों की अवैध धन से अर्जित की गई कुल 6,12,65,775 करोड़ रुपये की सम्पत्ति को पिथौरागढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया।लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक ने बताया पिथौरागढ़ मे बड़े पैमाने पर स्टाँक मार्केट के नाम पर फ्राड हुआ था जिसमें हमने मुकदमें पंजीकृत किए थे।और साथ ही गैंगस्टर एक्ट मे भी इन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।कुल 18 अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट मे आइडेंटिफाई किए थे।

18 मे से हमने सभी की प्रापर्टी आंकलन किया था।और लगभग 8 डिपार्टमेंट से हमने प्रापर्टी का डिटेल लिया, साथ ही उनके फैमिली मेंबर्स का डिटेल लिया था।जिसमें से 11 लोग ऐसे थे जिनकी प्रापर्टी का मूल्यांकन लगभग 6 करोड़ 12 लाख का है।अब इनकी प्रापर्टी को हम सीज कर रहे है।


