टनकपुर में होने जा रहे राज्य स्तरीय सरस मेले का 19 मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

टनकपुर में होने जा रहे राज्य स्तरीय सरस मेले का 19 मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जान*ने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चम्पावत के टनकपुर में राज्य  स्तरीय सरस मेला 19 मार्च से आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए प्रशासन के द्वारा जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताएं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधन में  आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय सरस आजीविका मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 19 मार्च को किया जाएगा 

डीएम भंडारी ने बताया 28  मार्च तक चलने वाले इस मेले में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादो को प्रोत्साहित करने उनके उत्पादों को बाजार दिलवाने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महिला समूह की आय बढ़ाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा के कार्यक्रम आयोजित किए जाने के साथ मेले के दौरान स्थानीय व प्रदेश के महिला समूह के 200 से ज्यादा स्टालों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी डीएम भंडारी ने कहा सरस मेले का उद्देश्य लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के अलावा स्थानीय उत्पाद को प्रमोट करना है

वहीं गुरुवार को आगामी 19 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सरस मेले के सफल संचालन हेतु तैनात वॉलिंटियर, अधिकारियों एवं कर्मचारी हेतु टी-शर्ट एवं कैप की लॉन्चिंग डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत आदि मौजूद रहे।