
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जान*ने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

मेष

राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि मेहनत से सफलता भी मिलेगी। आज आपका काफी समय किसी विशेष प्रबंधन में बीतने वाला है। आज कुछ बातों को लेकर आपका सांसारिक नजरिया बदल सकता है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले थोड़ी कमजोर रहने वाली है। संतान से जुड़ा कोई विवाद या तनाव चल रहा है तो वह समाप्त होगा।

वृषभ
राशि के लोगों के लिए आज दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप काफी प्रसन्न भी दिखाई देंगे। हालांकि, आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगी थोड़ा परेशान कर सकते हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से आज कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपके भाई की सलाह व्यापार के लिए फ़ायदेमंद साबित होगी। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है, अनुभवी लोगों से सहयोग लेना फायदेमंद होगा।
मिथुन

राशि के लोगों के लिए आज दिन की शुरुआत सुबह यह सोच कर करेंगे कि आपको अपने सारे काम निपटाने हैं। इसलिए आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला होगा। साथ ही आज आप चिंता में भी रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता हैं जो आपके पास कई दिनों के लिए ठहर सकता है और आपके खर्च को बढ़ा सकता है। आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं से धन आगमन का रास्ता भी साफ होगा।
कर्क
राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आज कोई अच्छी प्रॉपर्टी मिलने के साथ ही खर्च होने की भी संभावना है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे और परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी काम को करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज शाम किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह

राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि कराने वाला रहेगा। मित्रों और संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यवसाय में किसी निकट सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आज तालमेल बढ़िया रहेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से जरूरी सूचना मिल सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर इस राशि के माता-पिता चिंतित हो सकते हैं।

कन्या

राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या घर परिवार आज आपके लिए खुले रहेंगे हर तरफ से मदद के द्वार। आपको जैसी जरूरत होगी उस अनुरूप मित्रों और संबंधियों से आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए सलाह है कि वाद-विवाद और टकराव वाली स्थिति से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके काम समय से पूर्ण होने से राहत महसूस करेंगे।

तुला
राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज कमाई में वृद्धि होने से और कहीं से अटका धन मिल जाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज आप किसी करीबी दोस्त की मदद और सलाह से अपने बिगड़े काम को सुधारने में सफल हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक
राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आज आप मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। अपने अनुभव और योग्यता से आप बिगड़े काम को भी सुधार करके स्थिति को अनुकूल बनाने में सफल होंगे। अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह मिलेगी जो भविष्य में आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। आज कुछ ऐसा अवसर भी मिलेगा जिससे आप व्यस्तता में भी मौज-मस्ती कर पाएंगे।
धनु
राशि के जातकों को आज ग्रहों के शुभ योग के कारण धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके कई रुके हुए काम आज शुरू हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन के मामले में आज दिन सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ आपका समय रोमांटिक बीतेगा। कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी आज चर्चा कर सकते हैं। कुछ लोगों के मन में नौकरी में बदलाव और अधिक लाभ कमाने को लेकर कुछ न कुछ विचार चलता रहेगा। कारोबार में आज कमाई अच्छी होगी। कोई डील भी आज फाइनल हो सकती है।
मकर
राशि के जातक आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, आज शाम के समय आप दोस्तों के साथ पार्टी करने के मूड में नजर आ रहे हैं। मन में काफी प्रसन्नता भी रहेगी। आज अपने व्यापार पर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक अपने बिखरे हुए कारोबार को ठीक से समेट लें। कामकाज का अच्छे से हिसाब रखें। वरना आपको समस्या हो सकती है।

कुंभ
राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही आज आपकी लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आज आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। लव लाइफ भी रोमांटिक रहेगी। आज आप शॉपिंग पर धन खर्च कर सकते हैं।
मीन
राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख समृद्धि का अवसर लेकर आया है। आज आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही आज घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। रुचिकर खान-पान का आयोजन होगा।


