
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत पूर्व विधायक एवम भाजपा नेता शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने प्रेस वार्ता कर बीते रोज सदन में हुए मामले की घोर निंदा की पूर्व विधायक डॉ सिंघल ने कहा कि विधायक आदेश चौहान का विवाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय में विचाराधीन मामले की चर्चा नियमानुसार सदन के पटल पर नही की जा सकती।पूर्व विधायक सिंघल ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक आदेश चौहान अपने निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर देवभूमि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की प्रतीक प्रथम महिला विधानसभा के समक्ष सदन में दुर्व्यवहार कर उत्तराखंड में जसपुर के नाम को कलंकित कर रहे है,।


सदन में अपनी मनमानी पूरी ना होने पर विधायक आदेश चौहान इस कदर बौखला गए कि उन्होंने प्रश्नोत्तर फाड़ डाले और विधानसभा सचिव की मेज का माइक तोड़ा और गाली गलौज कर लोकतंत्र के मंदिर का अपमान किया है। पूर्व विधायक डॉ सिंघल ने कहा कि विधायक आदेश चौहान ने अपने अमर्यादित आचरण से ये तो स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए स्वयं का हित सर्वोपरि है ना कि क्षेत्र का विकास पूर्व विधायक सिंघल ने यह भी कहा कि विधायक आदेश चौहान स्वयं से जुड़े मामलों को ही सर्वोपरि मानकर सदन में उठाते रहते हैं,उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई सरोकार नही है।कल सदन में हुई घटना से विधायक ने जसपुर का नाम बदनाम किया है। आज नेता प्रतिपक्ष ने भी सदन में कल हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। विधायक आदेश चौहान लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के स्थानान्तरण की मांग अपने निजी स्वार्थों के कारण उठा रहे हैं।आऱोप लगाया कि उनके कई सहयोगी व वे स्वयं कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, उनके कई करीबी अवैध खनन, फर्जी प्रमाण पत्रों और GST चोरी के प्रकरणों में शामिल रहे हैं।

उनके अनेक करीबी जिला बदर, इनामी अपराधी, व जेल भी जा चुके हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा इन लोगो पर न्याय संगत कार्यवाही करना विधायक आदेश चौहान को अखर रहा है, जिसके कारण वह एसएसपी के स्थानांतरण का दवाब बना रहे हैं। उन्होंने विधायक आदेश चौहान जी सद्बुद्धि की कामना भी की


