
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -(पौड़ी)

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पौड़ी पहुंचकर मृतिका अंकिता भंडारी को अब तक इंसाफ न मिलने पर सवाल खड़े किए हैं, ज्योति रौतेला ने कहा की सरकार इस प्रकरण पर बिलकुल भी संवेदनशील नही है इसीलिए फास्ट ट्रेक कोर्ट के समक्ष सरकार इस प्रकरण को अब तक नही रख पाई जबकि अंकिता के परिजनों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था


कि मामले की सुनवाई जल्द फास्ट ट्रेक कोर्ट में होगी लेकिन ऐसा अब तक हुवा नही, ऐसे में कांग्रेस आज भी भराडीसैण में विधानसभा का घेराव कर सरकार के समक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से उठायेगी, वहीं ज्योति रौतेला ने कहा की अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम भी छिपाया जा रहा है जिससे परिजन हताश हैं वहीं विपक्ष में रहकर कांग्रेस इस प्रकरण को लगातार उठा रही है ताकि अंकिता को इंसाफ मिल सके

ज्योति रौतेला ने कहा की भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र चलने के दौरान से ही कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन पुलिस का सहारा लेकर सरकार विपक्ष के सवालो से बच रही है


