
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

विकासखंड थराली में सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं में से एक उद्योगिनी संस्था बीते कुछ वर्षों से विकासखंड थराली में कार्य कर रही है।माल गांव में महिलाओं का कहना हैं उद्योगिनी संस्था द्वारा महावीर सिंह रावत के प्रयासों से हम ग्रीन टी, लेमन टी,चायपत्ती, जड़ी बूटियां,मसाले इत्यादि खुद तैयार कर बेचते है


और अपनी आय को बढ़ा रहे हैं।स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं घरेलू कार्य से कुछ समय बच जाने के बाद अपना समूह का कार्य करते है जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही हैं।आज फूलदेई के पर्व पर माल गांव में महिलाओं ने चांचरी नृत्य वीर माधो सिंह भंडारी की वीर गाथा के गीत पर किया।महिलाओं ने कहा हमारी संस्कृति यह पौराणिक नृत्य है

और हमारे लोकनृत्य, लोकगीत हमें अपनी संस्कृति की याद दिलाते है खेती किसानी के साथ साथ हम अपनी लोक-संस्कृति को बचाए रखने के लिए समाज में एक संदेश देना चाहते हैं।


