हल्द्वानी-यहां रेस्टोरेंट में हुई मारपीट ,निकले तमंचे, कई युवक व युवतियां गिरफ्तार

हल्द्वानी-यहां रेस्टोरेंट में हुई मारपीट ,निकले तमंचे, कई युवक व युवतियां गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्दूचौड़ के नया बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ गया कि एक पक्ष ने तमंचा निकाल लिया। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवक एवं तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आए। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वही मारपीट में गंभीर रूप से घायलो को हल्द्वानी अस्पताल भेज गया। इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा एवं सीओ संगीता ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

।हल्द्वानी युवक एवं युवतियों में कुछ लालकुआं तो कुछ किच्छा के निवासी बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पूरे मामले पर पुलिस हिरासत में लिए युवक एवं युवतियों से पूछताछ कर रही थी