
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

बाल विकास विभाग ने खेड़ी कलां के आंगनबाड़ी केंद्र पर विभाग की ओर से महिला कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे गांव की 18 गर्भवती महिलाओं की फल हरी सब्जियां व पोष्टिक चीजे देकर गोद भराई की रस्म कराई गई। साथ ही गर्भावस्था के दौरान मां व गर्भ में पल रहे शिशु की बेहतर सेहत के लिए उन्हें पोषणयुक्त खानपान लेने की सलाह भी दी गई


बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भूरी रावत ने कार्यक्रम की शुरूआत की। कहा कि गर्भधारण की शुरूआत से ही महिला के खानपान पर विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ताकि, उनकी व उनके गर्भ में पलने वाले शिशु की सेहत ठीक रहे। कहा कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा, दोनो की देखभाल जरूरी है। आंगनबाड़ी वर्कर डिम्पल ने सलाह दी कि गर्भवती महिला और उसके प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा का सही समय पर टीकाकरण जरूर कराएं।

इसके बाद विभाग की तरफ से गांव की गर्भवती महिला पूजा रानी, भगवती, नितिशा, सीमा, अंकुर, सरिता, निशा, आकांक्षा, ऋतु, आरती, पूजा देवी, इंदू, आरती, निधि, शशि, अंशू, पुष्पा, काजल, प्रियंका की गोद भराई कराई गई।


