
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का पहली बार रानीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया तथा तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा।भाजपा ने 2024लोक सभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भी इसके लिए फिल्डिंग सजाने निकल पड़े हैं


छावनी बहुद्देशीय सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए बूथ जीता, चुनाव जीता नारे के साथ आगे बढ़ते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ व शक्ति केंद्र स्तर पर पूरी ताकत झोंकने के लिए टिप्स दिए।प्रदेश में बीजेपी ने बूथ से भी नीचे पन्ना प्रमुख और उसके नीचे पन्ना टोलियां बनाने का प्लान तैयार किया है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार अब 30 वोटर्स पर एक पन्ना प्रमुख होगा और पन्ना प्रमुख 30 वोटर्स की भी अलग अलग पन्ना टोलियां बनाएगा।

पन्ना प्रमुख से लेकर टोलियों के कामकाज की भी निगरानी होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को रानीखेत के नोटिफाइड सिविल एरिया को नगर पालिका में सम्मिलित मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा |इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का फूल मालाओं और जयकारे से स्वागत किया


