हल्द्वानीः देर रात सिंधी चौराहे पर धूं-धूं कर जला उठा पान भंडार, लाखों का नुकसान

हल्द्वानीः देर रात सिंधी चौराहे पर धूं-धूं कर जला उठा पान भंडार, लाखों का नुकसान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

देर रात सिंधी चौराहे पर स्थित एक पान भंडार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान चैराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहंुची दमकल के दो वाहनों ने आग काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची

आग लगने की खबर दुकान स्वामी को दी गई। सूचना पर दुकानदार वरुण तेजवानी के होश उड़ गये। उसनेबताया कि आग से करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के सामान का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

गनीमत रही की आग ने बड़ा विकाराल रूप नहीं लिया और मौके पर दमकल वाहनों ने आग बुझा दी नहीं तो आसपास दुकानों और रेस्टोंरेंट को भी नुकसान हो सकता था