
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -श्रीनगर गढ़वाल

उत्तराखण्ड़ के पारंपरिक भोजनों को पहचान दिलाने के लिए श्रीनगर गढ़वाल में गढ़भोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में 15 महिला समूह द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें से तीन समूहों को पुरूस्कार भी वित्तरित किया गया। गढ़भोज प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा पारंपरिक भेषभूषा में पहाड़ी व्यंजनों को बनाया गया।


साथ ही इन व्यंजनों को प्रतियोगिता में मौजूद लोगों को भी परोसा गया। आयोजित प्रतियोगिता में कोदे की रोटी, भड्डू कु साग, कंडाली कु साग समेत कई अन्य पहाड़ी व्यंजन शामिल थे जो वर्तमान में लुप्त होते जा रहे हैं। प्रतिभागियों का कहना था कि इस तरह के आयोजन जहॉ पहाड़ के पारंपरिक भोजन को जीवीत रखने का कार्य कर रही हैं वहीं मोटा अनाज के संरक्षण व संवर्धन में भी अहम योगदान निभा रही है।

कहा कि सरकारी अस्पतालों समेत चारधाम यात्रा मार्गो पर पहाड़ी व्यंजनों के आउटलेट लगाये जाने चाहिए जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका चलने के साथ-साथ पहाड़ी जायका देश-विदेश तक पहुॅच सके।


