
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूडकी

कोतवाली रूड़की पुलिस ने ढण्डेरा फाटक के पास चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,
चोरी किया गया करीब ₹1लाख का कीमती सामान भी किया बरामदआपको बता दें कि कोतवाली रुड़की पुलिस को वादी आनन्द कुमार पसरिया पुत्र सुदर्शन कुमार पसारिया निवासी रामनगर रुड़की द्वारा अपनी रजिस्टर्ड फर्म के लालकुर्ती स्थित स्टोर के गेट व दरवाजे का अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर 11 मार्च की रात को L.E.D. टीवी, पानी टंकी व फीटिंग आदि समान चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दो गयी थी।


शिकायत के आधार पर 12 मार्च को कोतवाली रुड़की पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के खुलासे के लिए जुटी पुलिस टीम ने सम्भावित स्थानो पर लगें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर दो व्यक्तियों को ढण्डेरा फाटक के पास से चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस के द्वारा आज गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम टिंकू बेनिवाल पुत्र मगन बेनियाल निवासी गोल भट्टा मोहनपुरा व राहुल उर्फ गबरु पुत्र राजू निवासी गोल भट्टा मोहनपुरा रुड़की बताया गया है।

वहीं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO रुड़की महेश जोशी,SSI नरेश गंगवार,SI करमवीर सिह हेड कॉन्स्टेबल रामवीर सिह,कॉन्स्टेबल भीम दत्त व का कॉन्स्टेबल टीकम सिह मौजूद रहे हैं।


