
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा के इस विधानसभा सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने पहली बार खड़ा तेवर अपनाते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों को 1 दिन के लिए निलंबित कर दिया. कांग्रेस के विधायक विशेषाधिकार हनन के मामले पर कार्रवाई नहीं होने के बाद अध्यक्ष की पीठ की ओर कागज के गोले फेंक रहे थे


तथा वहां टेबल पर चढ़ गए थे.कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जसपुर के विधायक आदेश चौहान के विशेषाधिकार हनन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे विधायक अपनी स्थिति असहज महसूस कर रहे हैं की जनता का प्रतिनिधि होने के बावजूद उनके अधिकारों की रक्षा नहीं होने पर विधायक भड़के हुए हैं उन्होंने कहा जब विधायकों के अधिकारों का हनन होगा तो आम जनता की क्या हैसियत रह जाएगी.इधर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों का व्यवहार निराशाजनक है

जिसकी वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें 1 दिन के लिए निलंबित किया है अपने निलंबन की परवाह किए बगैर विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दे दिया है जिसके बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है


