बेरोजगार युवा सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे हैं

बेरोजगार युवा सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे हैं

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है इधर राजधानी देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बेरोजगार युवा सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे हैं दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं तथा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती परीक्षाओं में हुए गड़बड़ झाले को लेकर युवाओं के अंदर रोज दिखाई दे रहा है

बीते दिनों जिस तरह से गांधी पार्क में हजारों की संख्या में बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की वह मंजर किसी से छुपा हुआ नहीं है उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले युवा बेरोजगार लगातार आंदोलन कर रहे हैं इसी क्रम में आज राजधानी देहरादून के विधानसभा के सामने उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गौरतलब है

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग और लोक सेवा आयोग में हुई भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ अड़ा हुआ है। इसी मांग को लेकर आज बेरोजगार युवाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।