हनुमान जन्मोत्सव पर एक करोड़ महामंत्र और 16 करोड़ हरिनाम से गूँजेगा गौधाम हल्दूचौड़

हनुमान जन्मोत्सव पर एक करोड़ महामंत्र और 16 करोड़ हरिनाम से गूँजेगा गौधाम हल्दूचौड़

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

कुमाऊँ की सबसे बड़ी गौशाला में हनुमान जन्मोत्सव पर एक करोड़ महामंत्र और 16 करोड़ हरि नाम का जाप श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ में आयोजित किया जायेगा । आज प्रेसवार्ता करते हुए गौधाम के संचालक स्वामी रामेश्वर दास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हरे कृष्ण का 1 करोड़ महामंत्र और 16 करोड़ हरिनाम का जाप करके भगवान के नाम अर्पित किए जाएंगे

उन्होंने बताया कि इसमें 1600 भक्तों के द्वारा सामूहिक रूप से हिस्सा लिया जाएगा तथा एक भक्त द्वारा 64 माला हरी नाम का जाप अर्थात 1 लाख हरि नाम जपे जाएंगे उन्होंने कहा कि 16 सौ भक्तों द्वारा 64 माला के लिहाज से लगभग 17 करोड़ से ज्यादा हरि नाम का जाप होगा ।बताते चले कि श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ वर्तमान में कुमाऊँ का सबसे बड़ा गौधाम है जहां निराश्रित गोवंश को आश्रय दिया जा रहा है जिनकी संख्या वर्तमान में पंद्रह सौ से अधिक है कार्यक्रम 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक हरिनाम महामंत्र जाप के पश्चात सायं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस महान ज्ञान यज्ञ में हिस्सा लेने की अपील की है जिसके लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है ।