
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

स्वराज सेवादल के कार्यकर्ताओं का रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा से भिड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है मामला कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र का है जहां पर विधायक की गाड़ी स्वराज सेवादल के पदाधिकारी की गाड़ी से टकरा गई जिसके बाद विधायक का विरोध करना उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आया कार्यकर्ताओं ने जमकर विधायक को खरी-खोटी सुनाई।सड़क पर आम लोगों की टक्कर के बाद विवाद होता तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन हरिद्वार में एक विधायक के विरोध का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है


कि यह वीडियो शुक्रवार शाम का है जब रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा अपनी गाड़ी से एक मीटिंग को अटेंड करने सीसीआर टावर आए थे जहां से वापस लौटते समय कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी स्वराज सेवादल के एक पदाधिकारी की गाड़ी से हल्की सी टकरा गई जिसके बाद बताया जा रहा है कि विधायक गुस्से में आ गए लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि विधायक के गुस्से से स्वराज सेवादल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा और भड़क जाएगा स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन करने के लिए ही उस इलाके में एकत्र हुए थे देखते ही देखते काफी संख्या में कार्यकर्ता विधायक की गाड़ी को घेर लिया और जमकर विरोध शुरू कर दिया कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख विधायक गाड़ी से उतरने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए हालांकि उनके गहने उतार कर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों पर आगे वह भी पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए स्वराज सेवा दल के पदाधिकारियों का आरोप था कि अपने चालक की गलती के बावजूद विधायक उन्हें ही धमका रहे थे

जब भाजपा की नीतियां गिनाई तो वह हमें मुख्यमंत्री के नाम से डरा रहा है कि आप लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। लेकिन स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ता इतने गुस्से में थे कि उन्होंने करीब पोना घंटा गाड़ी को घेरे रखा विरोध के चलते विधायक की गाड़ी मौके से आगे नहीं बढ़ पाई


