
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट ब्लॉक के ढटीगांव के ग्रामीण ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में होली के मौके पर गांव के 10 लोगों पर एक व्यक्ति की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया ढटी गांव निवासी रमेश सिंह के नाम से डीएम चंपावत को पत्र देकर गांव के ही 10 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत करि तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है रमेश सिंह के नाम से डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है


कि कि 5 मार्च को होली के दौरान गांव के कुछ लोगों से मदन सिंह S/O केसर सिंह ने शराब पीने का विरोध करने पर विवाद हो गया था इस पर गांव के ही लोगों ने उसे बुरी तरह पीटकर अधमरा छोड़ दिया उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाने पर उसकी मौत हो गई है शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि कि इस घटना के बाद ग्रामीण मे इतना खौफ है कि आरोपी के खिलाफ कुछ भी कहने से ग्रामीण डर रहे हैं वही रमेश सिंहने फोन वार्ता में बताया कि उसने डीएम को इस प्रकार का कोई भी शिकायत पत्र नहीं दिया है किसी व्यक्ति के द्वारा उसके नाम से यह शिकायती पत्र दिया है इसकी जांच होनी चाहिए रमेश सिंह ने कहा वह इस समय अपनी ड्यूटी में दिल्ली में तैनात है

उनके द्वारा इस प्रकार का कोई भी पत्र डीएम को नहीं दिया गया है रमेश सिंह ने कहा इस पत्र देने वाले का पता लगाया जाना चाहिए वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि इस घटना को लेकर थाने में कोई भी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी


