
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

खबर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से है जंहा आज जी एस टी की टीम ने एक बार फिर शहर में कई जगह छापेमारी की जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गईआपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व जसपुर शहर में टैक्स चोरी को लेकर जी एस टी की टीम ने शहर में कई प्रतिष्ठानों ओर व्यापारियों पर अलग अलग टीम बनाकर एक साथ छापेमारी की थी आज फिर से जी एस टी की टीम ने शहर में व्यापारियों ओर कई दुकानों पर छापेमारी की जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया


छापेमारी के डर से शहर एक बार फिर शांत दिखाई दिया वंही जी एस टी विभाग अधिकारियों ने बताया कि जसपुर में टैक्स चोरी का बहुत बड़ा घोटाला है जसपुर लकड़ी के कारोबार को लेकर प्रसिद्ध है लेकिन आज जसपुर में किसी नाम का रजिस्ट्रेशन नही ले सकते अधिकारी बोले ये जो गंदगी है उसे साफ करना है इसमें जसपुर की जनता का सहयोग मिला है
पिछले कई सालों से इस पर काम किया जा रहा है और शायद अभी तक का ये बहुत बड़ा घोटाला है जल्द ही वो लोग जो सरकार का टैक्स चोरी कर रहे है जेल के अंदर होंगे ओर उनके घर भी तोड़े जाएंगे जसपुर में लागभग 300 लोगो के नाम पर फर्जी फर्म बनाई गई है

जिसमे कुछ लोग विस्तर पर पड़े है कुछ अपंग है कुछ मर गए है उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोई भी व्यक़्क्ति किसी से अपना आधार कार्ड , पैन कार्ड , कोई भी डोकमेन्ट शेयर ना करे ओर ऐसे लोगो का समाजिके बहिष्कार करे


