
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

एक ओर पूरा शहर होली खेल रहा था तो वही दूसरी ओर एक घर में होली की खुशियां मातम में बदल गई। अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीररूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार मुखानी हीरानगर के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। मृतक की शिनाख्त रामपुर रोड निवासी हर्षिता वर्मा पुत्री संजीव वर्मा उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

वही घायल युवती लवी जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे के पास हुआ। जिसमें गाड़ी ने स्कूटी सवार युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। होली के दिन युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया


