देवभूमि पत्रकार यूनियन खटीमा इकाई ने किया होली कार्यक्रम का आयोजन, दिया भाईचारे का संदेश।

देवभूमि पत्रकार यूनियन खटीमा इकाई ने किया होली कार्यक्रम का आयोजन, दिया भाईचारे का संदेश।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर में सीमांत खटीमा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में देवभूमि पत्रकार यूनियन खटीमा इकाई द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल व टीका लगाकर तथा गले मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह चुफाल ने किया। वहीं पत्रकारों ने होली गायन के साथ ही रंग गुलाल उड़ाकर होली कार्यक्रम का लुत्फ उठाया

तथा खुशियां बांटी। साथ ही यूनियन के महासचिव दीपक यादव, सचिव गोरख नाथ तथा सुंदर बहादुर ने होली पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व को प्रेम पूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु अपील किया। वहीं देवभूमि पत्रकार यूनियन खटीमा इकाई के उपाध्यक्ष भरत सिंह चुफाल ने समस्त क्षेत्रवासियों व मीडिया कर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज खटीमा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई तथा खुशियां बांटी गई। वहीं उन्होंने होली पर्व को एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का त्यौहार बताते हुए

समस्त क्षेत्रवासियों को प्रेम पूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने हेतु अपील किया। इस दौरान यूनियन के संगठन मंत्री अशोक सरकार, कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह, आमिर अंसारी, सलीम कुरैशी, दिनेश कोली, माया शंकर तथा आमिर सिद्दीकी सहित सभी पत्रकार मौजूद रहे।