त्यौहारों के मद्देनजर लालकुआँ कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक आयोजित

त्यौहारों के मद्देनजर लालकुआँ कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक आयोजित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डी आर वर्मा ने होली त्यौहार को लेकर मिलजुल कर रंगों के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आहवान किया वही उन्होंने क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जाति धर्म के लोगों से होलिका दहन के दौरान तथा होली के रंग के मौके पर सभी जाति धर्म के लोग आपसी तालमेल और सामंजस्य व सौहार्द के साथ होली मनाये

जिससे समाज को भाईचारे का संदेश दिया जाये वही एक दूसरे के सम्मान की रक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि होली के रंग के दिन क्षेत्र में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा जो कई अलग अलग जगहों पर तैनात रहेगा वही हुड़दंगियों से निपटने को अलग से कई टीमें बनाकर मुख्य स्पोट जगहों पर तैनात किया जायेगा

साथ ही किसी भी तरह की हुड़दंगियों की सूचना तत्काल कोतवाली को दिये जाने में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की । वही मुस्लिम समुदाय के विशेष पर्व शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की गई